-
Advertisement
मंडी कांग्रेस में उठे विरोध के सुर, 100 के करीब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र
Last Updated on October 5, 2022 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) द्वारा दो दिन पहले ही मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के बाद यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए है। वहीं मंडी सदर से अनिल शर्मा (Anil Sharma) परिवार के दर्जनों समर्थकों सहित 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसमें हाल ही में भंग की गई सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारियों भी शामिल हैं। इन लोगों ने त्याग पत्र देने के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए।
यह भी पढ़ें- रैली के लिए 1573 सरकारी बसें लगाना, मतलब उद्घाटनों की आड़ में राजनीति चमकाना
उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह कुछ चुनिंदा लोगों की अध्यक्ष बन कर रह गई है। उन्होंने प्रतिभा सिंह को चुनौती दी है कि वह यहां आए और एक माह में संगठन को खड़ा करके बताएं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम किया है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कांग्रेस पार्टी को जोड़ने का काम किया है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने उपचुनावों में जीत दर्ज की है।
ओम प्रकाश ने कहा कि प्रतिभा सिंह द्वारा सदर कांग्रेस कमेटी पर की गई इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा रोष है, जिसके चलते ही आज सदर कांग्रेस के 21 लोगों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सदर बूथ के सैंकड़ों लोग जल्द ही इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह द्वारा कुछ लोगों के कहने पर सदर कांग्रेस कार्यकारणी पर सर्जिकल स्ट्राइक की है, जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चंपा ठाकुर (Champa Thakur) जोकि पिछली बार कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र सदर से चुनाव लड़ चुकी है और अब फिर से सदर कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश कर रही है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता तक नहीं ली है।