-
Advertisement
Dr. Rajesh के घर पहुंचे कुलदीप राठौर
Last Updated on October 7, 2020 by Sintu Kumar
कांगड़ा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, अजय महाजन, संजय रतन, केवल सिंह पठानिया व यादविंदर गोमा ने श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा के घर पहुंचे। उक्त नेताओं ने डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक जताया। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा का पिछले कल सुबह निधन हो गया। आज सुबह कांगड़ा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। डॉ. राजेश शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उर्मिल शर्मा नगर परिषद के वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा की पत्नी थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।