-
Advertisement
पालमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन- मुकेश ने महंगाई, कानून-व्यवस्था पर घेरी सरकार
Last Updated on January 11, 2020 by Deepak
पालमपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस (Congress) ने पालमपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मुकेश ने कहा कि प्रदेश में क्राइम (Crime) का ग्राफ बढ़ गया है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। कोटखाई प्रकरण में कोई न्याय नहीं मिला, उलटा अब एक महिला पुलिस अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: तीन दिन होगी भारी बर्फबारी और बारिश, 8 जिलों में Orange Alert जारी
जयराम सरकार (Jai Ram Govt) के दो साल के कार्यकाल के दौरान 700 से ज्यादा दुष्कर्म हुए हैं। 3200 महिलाएं अपराध के खिलाफ थाने में पहुंची है। पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ और पटवारी भर्ती (Patwari Recruitment) की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है। बैकडोर एंट्री हो रही हैं। महंगाई और अपराध के खिलाफ प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।