-
Advertisement
3 राज्यों में हार पर बोलीं प्रतिभा- कांग्रेस को सुधार और पुनर्विचार की जरूरत
शिमला (संजू)। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में रविवार को कांग्रेस की एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार (Defeat Of Congress In MP, Chhattisgarh And Rajasthan) पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यहां कहा कि इस नतीजे के बाद कांग्रेस पार्टी को सुधार और पुनर्विचार करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह (HPCC President Pratibha Singh) ने कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से अच्छा रहा। कांग्रेस ने चुनाव मजबूती से लड़ा और लोगों से वोट मांगे। यह जनता का फैसला होता है कि वह किसे वोट देते हैं? उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सर्वमान्य है। हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल करने से पहले कांग्रेस ने जनता को जो गारंटी दी थी, उसे सरकार पूरा कर रही है। यह सरकार का कार्य है।
