-
Advertisement
#DrRajeshAipcHp ने कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
Last Updated on December 8, 2020 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता (Himachal Congress Spokesperson) डॉ. राजेश शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश (Dr. Rajesh Sharma) ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के स्वस्थ, खुशहाल जीवन और उनके दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को उनका नेतृत्व सदैव मिलता रहें, इसकी वह कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना Birthday ,वजह जानने के लिए पढ़े ये रपट
नौ दिसंबर यानी बुधवार को सोनिया का जन्मदिन है। हालांकि, वह इस मर्तबा अपना जन्मदिन (Birthday) नहीं मनाएंगी। देश में कृषि बिलों और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर वर्ष 1946 में इटली में हुआ। वह देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी (former Prime Minister Rajiv Gandhi) की पत्नी व रायबरेली से सांसद हैं। कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। यही नहीं उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group