-
Advertisement
वर्चुअल रैलियों पर उखड़े Kuldeep Rathore, बोले- ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रही BJP
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने बीजेपी की वर्चुअल रैलियों की कड़ी आलोचना की है। राठौर ने कहा कि एक तरफ देश कोरोना (Corona) माहमारी से लड़ रहा है तो दूसरी ओर बीजेपी को विहार में अपनी सरकार बनाने की पड़ी है। उन्होंने कहा है कि सरकार से देश के लोगों को इस संकट की घड़ी में मदद और राहत, गरीबों को भोजनए बेरोजगारों को रोजगार, उद्योगों को पुर्नजीवित करने की आवश्यकता है ना कि बीजेपी के थोथले भाषाओं व प्रवचनों की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस संकट की घड़ी में भी बीजेपी अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों ने मांगा सीएम जयराम का Resignation, स्वास्थ्य घोटाले को ले जाएंगे High Court
राठौर ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा की वह लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पूरी तरह गयाब रहे, अब एकाएक प्रकट होकर बिहार में वर्चुअल रैलियां करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि देश मे जिस तरह से कोविड-19 के मामलें बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एक समय में कोविड -19 के मामलें केवल सेंकडो में ही थे जो आज बढ़ कर लाखों में पहुंच गए हैं। इस माहमारी में देश विश्व के 5वें पायदान में पहुंच गया है। उन्होंने कहा है कि देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने में केंद्र की बीजेपी सरकार पूरी तरह असफल रही है।

राठौर ने जयराम के नेपाल से लेबर लाने के बयान का किया स्वागत
कुलदीप राठौर ने जयराम के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने सेब सीजन के दृष्टिगत नेपाल से लेबर लाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि गत दिनों सीएम जयराम के साथ भेंट में इस बारे विस्तृत चर्चा की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की की नेपाल भारत सीमा से नेपाली मजदूरों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क लाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा है कि इन मजदूरों को यहां लाना बहुत ही आवश्यक है।राठौर ने पिछले साल एचपीएमसी द्वारा बागवानों से की गई सेब खरीद के बकाया राशि के तुरन्त भुगतान की मांग करते हुए कहा है कि इस समय बागवानों को इस राशि का भुगतान किया जाना बहुत हीं जरूरी है, जिससे वह कार्टन व एप्पल ट्रे आदि की खरीद कर सकें।

