-
Advertisement

विस चुनावों की तर्ज पर दस गारंटियों के साथ शिमला नगर निगम चुनावों में उतरेगी कांग्रेस
शिमला। दस गारंटियों के सहारे प्रदेश की सता में काबिज हुई कांग्रेस अब नगर निगम शिमला के चुनावों में भी दस गारंटियों के सहारे निगम के चुनावो में जीत का प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में मेनिफेस्टो कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद चुनाव सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 10 गारंटी के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने जा रही है। कांग्रेस इसके अलावा मेनिफेस्टो भी जारी करेगी।
फर्जी वोट को लेकर बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताया
मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में नगर निगम के पूर्व पार्षदों से सुझाव लिए गए हैं। लोगों से सुझावों के लिए ईमेल भी जारी की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सीएम व प्रदेश अध्यक्ष फाइनल टिकट तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अच्छा काम कर रही है। नगर निगम चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने फर्जी वोट को लेकर बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
शिमला शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए यहां दें सुझाव
शिमला नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जन सुझावों को लेने का निर्णय लिया हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक विशेष ईमेल आईडी [email protected] (PEOPLE’S MANIFESTO) बनाई है। कोई भी नागरिक जो शिमला नगर निगम चुनावों में रुचि रखते हों और शिमला शहर की समस्याओं को दूर करने या इसके विकास के लिये कोई अपना सुझाव देना चाहते हो वह लिखित तौर पर या ईमेल के जरिये इस माह के 16 अप्रैल 2023 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सीधे भेज सकते हैं। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि कांग्रेस शिमला शहर की समस्याओं व इसके विकास के लिये जन सुझावों पर गौर करते हुए शिमला नगर निगम में काविज होने के बाद जन भावनाओं के अनुरूप नगर के विकास की रूप रेखा तय करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group