-
Advertisement

कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, रिज से स्कैंडल प्वाइंट तक निकाला कैंडल मार्च
शिमला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में देशव्यापी सत्याग्रह (Satyagraha in support of Rahul Gandhi) के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह में भाग लिया। शिमला के रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा और राहुल गांधी के चित्र वाली तख्तियां लिए केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सत्याग्रह किया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी व बड़ी संख्या में क्रमबार कांग्रेस नेता इस सत्यग्रह में शामिल हुए। बाद में सीएम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रिज से स्केंडल पॉइंट तक कैंडल मार्च भी निकाला।
कांग्रेस मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई हुई है और इसीलिए मात्र चौबीस घंटे के भीतर उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में पूरे देश की आवाज बने हुए थे और ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे इसलिए मोदी सरकार (Modi government) ने लोकतंत्र आवाज को दबाने का असफल प्रयास किया है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है और जनता के बीच केंद्र सरकार के षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी। इसी क्रम में आज देशभर में कांग्रेस पार्टी अनेकों स्थानों पर सत्याग्रह का आयोजन कर रही है।