-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा भारत जोड़ो यात्रा का लाभ
Last Updated on March 4, 2023 by sintu kumar
शिमला। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को लाभ मिलेगा। बीजेपी (BJP) संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, जिसके खिलाफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है। प्रतिभा सिंह आज शिमला (Shimla) में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रही थीं।
प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक की
प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि हाथ से हाथ जोड़ अभियान (Hath se Hath Jodo Abhiyan) में तेजी लाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम हो। वहीं बीजेपी पर हमला करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार चल रही है। इसी तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक सफल यात्रा पूरी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संदेश हिमाचल प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी के भारत जोड़ो यात्रा के सफल ना होने के दावों में किसी भी तरह का दम नहीं है, बेशक पूर्वांचल राज्य में कांग्रेस को ज्यादा बहुमत नहीं मिला है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी इन राज्यों में भी काफी मजबूत हुई है।
प्रतिभा सिंह ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को दी चेतावनी
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने पार्टी पदाधिकारियों से अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पूरा करने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि सगंठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए, जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सकें। प्रतिभा सिंह ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को भी चेताया। उन्होंने कहा कि सगंठन की मजबूती के लिये सभी पदाधिकारियों को पूर्ण क्रियाशील होना होगा।