-
Advertisement
#Corona_ Breaking: आज रिकॉर्ड 215 मामले, दो की गई जान-एक्टिव केस 1800 पार
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) मामलों का रिकॉर्ड आज टूट गया है। आज अब तक 215 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 37, सोलन में 35, चंबा व सिरमौर में 33-33, ऊना में 20, शिमला (Shimla) में आठ, बिलासपुर व हमीरपुर में सात व कुल्लू में तीन मामले आए हैं। वहीं आज 106 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 44, सिरमौर में 14, कांगड़ा में 11, हमीरपुर (Hamirpur) में 10, शिमला में 9, बिलासपुर व मंडी में सात-सात, कुल्लू में तीन व चंबा में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 6830 पहुंच गया है। अभी 1815 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 4924 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 48 पहुंच गया है। आज दो ने दम तोड़ा है। इसमें सिरमौर में 70 वर्षीय महिला और पालमपुर में 53 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 2030 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1133 नेगेटिव रहे हैं। अभी 837 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में 60 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 13 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। सोलन (Solan) जिला में 34 मामले आए हैं। इसमें बद्दी व नालागढ़ में आठ-आठ, सोलन में 14, परवाणू में 4 मामले आए हैं। इसमें सीधे संपर्क वाले छह, आईएलआई लक्षण वाले 19, मजबूर 7, एएनसी एक व मेडिकल फिटनेस से एक मामला है।

ऊना जिला में तीन पुलिस कर्मियों सहित 20 संक्रमित
ऊना से कोविड (Covid) जांच के लिए भेजे गए 229 सैंपल में 20 पॉजिटिव, जबकि 206 सैंपल नेगेटिव और 03 सैंपल को रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं 10 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे, जिसमें से 02 पॉजिटिव और 08 नेगेटिव हैं। पुलिस थाना अंब के 49, 53 और 54 वर्षीय तीन कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह तीनों संक्रमित के संपर्क में आए थे। हरोली उपमंडल के घालुवाल का 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह दुबई से लौटा है और संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में है। उपमंडल ऊना के अप्पर अरनियाला का आसाम से लौटा 20 वर्षीय सेना का जवान संक्रमित हुआ है। यह संस्थागत क्वारंटाइन में है। उपमंडल हरोली के पुबोवाल का कच्छ गुजरात से लौटा 22 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव है। यह भी संस्थागत क्वारंटाइन में है। उपमंडल अंब के कटोहड़ कलां का फैजाबाद से लौटा 22 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव हुआ है। यह संस्थागत क्वारंटाइन में है। उपमंडल हरोली के बढ़ेड़ा का उत्तराखंड से लौटा 25 वर्षीय सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। यह संस्थागत कवारंटाइन में है। उपमंडल ऊना (Una) के कुठार खुर्द का मुरादाबाद से लौटा 23 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। यह होम क्वारंटाइन में है। उपमंडल ऊना के झलेड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं, जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 13 और 07 वर्षीय बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऊना के डीसी कॉलोनी में 06 और 07 वर्षीय 2 बहनें संक्रमित हुई हैं। इन बच्चियों के माता-पिता पहले ही संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल की रक्कड़ कॉलोनी का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के धतियाल नारी का 23 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। गगरेट उपमंडल के चलेट का 14 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाया गया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल गगरेट के अप्पर भंजाल का 31 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। उपमंडल ऊना के कुठार खुर्द के 40 वर्षीय व्यक्ति और उसका 03 साल का बेटा पॉजिटिव पाए गए है, यह भी संक्रमित के संपर्क में आए थे।

टांडा और पीजीआई में उपचार के दौरान दो महिलाएं पॉजिटिव
ऊना जिला के लठियाणी के हेरू व संतोषगढ़ की 2 महिलाएं उपचार के दौरान पॉजिटिव आई हैं। हेरू निवासी 62 वर्षीय वृद्धा को होम आइसोलेट किया गया है। संतोषगढ़ की 28 वर्षीय महिला को हरोली अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। दोनों महिलाओं का ऊना जिला में सैंपल नहीं लिया गया था। ऐसे में दोनों माइग्रेट इन की श्रेणी में आएंगी। लठियाणी के हेरू निवासी 62 वर्षीय महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में किसी अन्य बीमारी के चलते उपचाराधीन थी। पहली सितंबर को वह घर पहुंच गई थी और उसकी देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टांडा प्रशासन ने इसकी जानकारी शुक्रवार को जिला ऊना के स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद बीएमओ बंगाणा डॉ. एचआर कालिया की अगुवाई में टीम ने महिला के घर पहुंच कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्हें होम आइसोलेट किया है। संतोषगढ़ निवासी 28 वर्षीय महिला का पिछले माह एक्सीडेंट हो गया था। महिला को पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में उपचार चल रहा था। पहली सितंबर को उसका कोरोना टेस्ट लिया गया। रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है।

कांगड़ा में 18 माह की बच्ची सहित ये पॉजिटिव मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में आर्मी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा सात वर्षीय बच्चा, 29 वर्षीय महिला व चार साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज का 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित निकला है। गरली परागपुर देहरा का 46 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 3 सितंबर को नालागढ़ से आया है। दाड़नू धर्मशाला का 84 साल का बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। गुरूद्वारा रोड पालमपुर की 53 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। महिला की मृत्यु हो गई है। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। देहरा की 31 वर्षीय महिला, 18 माह का बच्चा, 87 वर्षीय महिला व 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। अंब पठियार की 28 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित निकली है। धवाला देहरा का 53 वर्षीय व्यक्ति, देहरा का 42 और 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। लुधाना बरवाड़ा का 35 वर्षीय युवक, रक्कड़ बैजनाथ का 59 वर्षीय व्यक्ति, भुआरा का 41 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक, भुआरा का 66 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक, राम चौक पालमपुर का 25 वर्षीय युवक व 29 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई हैं। डिपो बाजार धर्मशाला की 54 वर्षीय महिला, रक्कड़ बैजनाथ का 35 वर्षीय व्यक्ति, गंगथ की 37 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 13 वर्षीय लड़का ठीक हुए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

