-
Advertisement
Himachal में कम हुए #Corona एक्टिव केस, अभी 3,610- आज अब तक 259 लोग हुए रिकवर
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 35 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 259 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। राहत बात यह है कि अब तक किसी भी कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 54,473 पहुंच गया है। अभी 3,610 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 49,909 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 907 है। हिमाचल में रिकवरी रेट (Recovery Rate) 91.62 फीसदी पहुंच गया है।
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 22, कांगड़ा (Kangra) और बिलासपुर में 5-5, ऊना में दो व सोलन में एक केस है। शिमला के 78, सोलन के 76, चंबा के 27, हमीरपुर के 19, किन्नौर के 17, बिलासपुर (Bilaspur) के 16, ऊना के 14, सिरमौर के आठ व लाहुल स्पीति के चार लोग अब ठीक होने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab सहित चार राज्यों में #Corona_Vaccine का ट्रायल आज से शुरू

किस जिले में अब तक कितनों ने तोड़ा दम, कितने हुए रिकवर
शिमला में 250, कांगड़ा के 181 और मंडी में 115 की अब तक जान गई है। कुल्लू में 82, सोलन (Solan) में 69, चंबा में 49, हमीरपुर में 44, ऊना में 36, सिरमौर में 28, बिलासपुर में 25, किन्नौर में 16 और लाहुल स्पीति में 12 की मृत्यु हुई है। शिमला के 9196, मंडी (Mandi) के 8743, कांगड़ा के 6773, सोलन के 5475, कुल्लू के 4087, सिरमौर के 2968, बिलासपुर के 2579, हमीरपुर के 2521, चंबा के 2517, ऊना (Una) के 2509, किन्नौर के 1252 व लाहुल स्पीति के 1189 पॉजिटिव लोग कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

