-
Advertisement
तेजी से फैल रहा कोरोना, 4000 के करीब पहुंचे एक्टिव केस, मौत का आंकड़ा पहुंचा 28
Covid–19: कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, देश में एक्टिव केस की संख्या चार हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार तक एक्टिव केस 3758 थे। वहीं मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में मिले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोविड के 483 एक्टिव केस हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में मौजूद हैं, जिनकी संख्या 1435 है।
इन राज्यों को पांव पसार रहा कोरोना
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है। उधर राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 20 नए केस सामने आए। गुजरात में एक्टिव केस 320 हैं। यहां कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है।हरियाणा में एक्टिव केस 30 हैं। देश में कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है।
पंकज शर्मा
