-
Advertisement
कोरोना या रेबीज, Chamba में संक्रमित किशोर की मौत के क्या रहे कारण- पढ़ें यह रिपोर्ट
Last Updated on June 15, 2020 by Deepak
चंबा। जिला चंबा (Chamba) के प्यूहरा के 16 वर्षीय किशोर की मौत कई सवाल छोड़ गई है। मौत के तीसरे दिन किशोर कोरोना (Corona) पॉजिटिव निकला है। अब सवाल यह है कि किशोर की मौत का कारण आखिर क्या रहा है। परिजनों के मना करने के कारण किशोर का पोस्टमार्टम (Post mortem) भी हो सकता है। अब मौत के सही कारणों का पता लगाना आसान डगर नहीं दिखती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कारणों का पता लगाने में जुट गया है, लेकिन अगर कोई कारण सामने आएगा भी तो वह परिस्थितियों या परिजनों के बताए अनुसार होगा। वहीं, यह भी पता चला है कि किशोर को आठ माह पहले किसी कुत्ते ने भी काटा था। उस वक्त किशोर को इजेक्शन आदि भी नहीं लगवाए गए थे। रेबीज भी किशोर की मौत का कारण हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है। चंबा में मीडिया से बातचीत में सीएमओ (CMO) डॉ. राजेश गुलेरी ने किशोर को कुत्ते द्वारा काटे जाने की बात बताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि रेबीज से मौत की पुष्टि अभी ठीक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परिस्थितियों के अनुसार किशोर की कोरोना से मौत की संभावनाएं कम हैं। क्योंकि उसमें कोरोना के किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे। अब किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है तो परिवार के सदस्यों की सूचना के आधार पर मौत कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस शहर में युवती ने ब्लेड से काट लीं बाजू की नसें,हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि युवक के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उनके सैंपल लिए जाएंगे। अब तक कोरोना पॉजिटिव युवक और महिला के संपर्क में आए 75 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसमें युवक के संपर्क के 55 और महिला के संपर्क के 20 सैंपल हैं।