-
Advertisement
बेड पर CA की तैयारी कर रहा कोरोना मरीज, आईएएस ऑफिसर बोले – ‘सफलता संयोग नहीं’
ओडिशा (Odisha) के एक अस्पताल की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कोरोना मरीज बिस्तर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की परीक्षा की तैयारी (CA Exam) कर रहा है। आईएएस ऑफिसर विजय कुलंगे (IAS officer Vijay Kulange) ने इस तस्वीर को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि मरीज फेस मास्क और चश्मा लगाकर पढ़ाई कर रहा है। उसके बिस्तर पर किताबें और कैलकुलेटर रखा हुआ है। उसके पास में तीन लोग पीपीई किट पहनकर खड़े हैं और उससे बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona in Himachal : आज रिकार्ड 2539 लोग पॉजिटिव, 33 लोगों की गई जान
Success is not coincidence. You need dedication. I visited Covid hospital & found this guy doing study of CA exam. Your dedication makes you forget your pain. After that Success is only formality. pic.twitter.com/vbIqcoAyRH
— Vijay IAS (@Vijaykulange) April 28, 2021
यह तस्वीर तब ली गई थी जब गंजम जिले के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर विजय कुलंगे ने बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया था। कुलांगे ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए रोगी के समर्पण की प्रशंसा की। आईएएस अधिकारी ने लिखा, ‘सफलता संयोग नहीं है। आपको समर्पण की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा, “मैंने कोविड अस्पताल का दौरा किया और इस व्यक्ति को सीए परीक्षा का अध्ययन करते पाया। आपका समर्पण आपको अपना दर्द भुला देता है। उसके बाद सफलता केवल औपचारिकता है।” शेयर किए जाने के बाद से फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस युवक के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
https://twitter.com/JusChillBeta/status/1387257598630666240
https://twitter.com/Pooja69723884/status/1387299073749778433
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
