-
Advertisement
Big Breaking: कोरोना ने जकड़ा Himachal, बार्डर वाले जिला Una में आया एक Positive
ऊना। हिमाचल प्रदेश में कोरोना ( Corona) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी ऊना का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) पाया गया है। 33 वर्षीय यह व्यक्ति कोटला खुर्द का रहने वाला है और 12 मई को मोहाली से आया था। रेड जोन से आने के कारण इसे पालकवाह क्वारंटाइन सेंटर( Quarantine Center) में रखा गया था। जहां पर इसका सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही जिला ऊना में कोरोना के कुल 18 मामले हो गए है। जिला में सात दिन के बाद यह मामला आया है। इससे पहले गुरूवार को प्रदेशभर में सात मामले पॉजिटिव पाए गए थे।
ये भी पढ़ेः Hamirpur में कोरोना मरीज का रिश्तेदार भी निकला पॉजिटिव,
ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन ने मामले की पुष्टि की हैं। कोरोना संक्रमित को ऊना के हरोली कोविड़ अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है इसके साथ ही ऊना में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई हैं तथा एक्टिव मामलों को संख्या 2 हो गए है। जाहिर है गुरुवार को सिरमौर, कांगड़ा बिलासपुर व हमीरपुर से कोरोना के एक ही दिन में सात मामले सामने आए थे। ऊना का मामला सामने आने के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 75 पहुंच गया है।

