-
Advertisement
Breaking: कांगड़ा नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम नारायण Corona से हारे जंग, टांडा में तोड़ा दम
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के उपाध्यक्ष (Vice President Municipal Council Kangra) श्याम नारायण (Shyam Narayan) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। उनका अभी कुछ देर पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के बाद उन्हें रविवार सुबह धर्मशाला स्थित कोविड सेंटर में दाखिल करवाया गया था। वहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आज ही धर्मशाला से दोपहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा शिफ्ट किया गया था। वहीं पर उनका निधन हुआ है।
वह उच्च रक्तचाप व शुगर की समस्या से भी ग्रसित थे। उनके अकस्मात निधन पर नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष कोमल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें अभी भी इस बात का आभास नहीं हो रहा है कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि 62 वर्षीय श्याम नारायण बेहद मिलनसार व हंसमुख मिज़ाज के व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। कांगड़ा जिला में आज दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें लटवारा पालमपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति उक्त रक्तचाप से पीड़ित था। आज शाम करीब सवा चार बजे दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिला में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। हिमाचल में 79 हो गया है।