-
Advertisement
सोलन में बैचवाइज प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की Counseling 26 को
सोलन। जिला में अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (कला, नॉन मेडिकल तथा मेडिकल संकाय) की बैच वाइज भर्ती ( Batchwise recruitment) के लिए काउसिंलिंग ( Counseling ) 26 सितंबर, 2020 को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने आज यहां दी। यह काउंसिलिंग भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों के लिए निर्धारित की गई है। रोशन जसवाल ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के नाम सम्बन्धित रोजगार कार्यालय द्वारा इस कार्यालय को प्रेषित किए गए है उन्हें पंजीकृत पत्र द्वारा काउसिंलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Chamba में 300 पदों के लिए इस दिन होंगे केंपस इंटरव्यू, Solan में भरे जाएंगे ग्राम रोजगार सेवकों के पद
उन्होंने कहा कि काउसिंलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र व उनकी छाया प्रति सहित 26 सितम्बर, 2020 को उनके कार्यालय में उपस्थित होना होगा। यदि किसी कारवश निर्धारित अभ्यर्थियों का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा प्रेषित न हुआ हो और उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तथा इन पदों के लिए पात्रता रखता हो इस काउसिंलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को काउसिंलिंग से पूर्व अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, अध्यापक पात्रता का प्रामण पत्र दिखाना होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

