-
Advertisement
Karnataka Election Result Live: कांग्रेस को बहुमत, प्रियंका ने बजरंग बली के द्वार पर टेका माथा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) की मतगणना (Counting) शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं। कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 68 सीटों पर आगे हैं। चुनाव परिणाम (Result) के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।
https://twitter.com/DKShivakumar/status/1657265783104499712
प्रदेशभर में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। कांग्रेस को मिलती बढ़त देख प्रियंका गांधी ने शिमला स्थित जाखू मंदिर पहुंचकर बजरंग बली के द्वार पर माथा टेका।
सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची हुई हैं
चुनाव परिणाम के बीच में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शिमला स्थित जाखू मंदिर जाकर बजरंग बली के द्वार पर माथा टेका। प्रियंका इन दिनों शिमला में हैं। बीते कल सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी शिमला पहुंची हुई हैं।
