-
Advertisement
राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए शरजील इमाम को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले भड़काऊ भाषण से सुर्खियों में आए जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर जहानाबाद (Jehanabad) के कारो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार (Sharjeel Imam Arrest) किया।
यह भी पढ़ें: जामिया हिंसा में शामिल 70 लोगों की तस्वीरें जारी, पहचानिए और ईनाम पाइए
गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद में शरजील इमाम को निचली अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, दिल्ली ले जाने की इजाजत दी। इसके बाद शरजील इमाम को दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में उसके खिलाफ छह राज्यों- बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मणिपुर में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कई केस दर्ज किए गए हैं। जिसके कारण शरजील को इन सभी राज्यों की पुलिस तलाश रही थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है। बता दें कि चार दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का समय लग जाए।