-
Advertisement
जॉर्ज फ्लॉयड मौत मामला : White House तक पहुंची प्रदर्शन की आग, Trump को सुरक्षित बंकर में ले जाया गया
Last Updated on June 2, 2020 by
अमेरिका एक तरफ तो कोरोना से जंग लड़ रहा है इसी बीच वहां पर एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद बवाल मच गया है। कई शहरों में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात ये हैं कि व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन (Protest) करने वालों का जमावड़ा लग गया है और पुलिस के साथ झड़प में प्रदर्शनकारियों की तरफ से फायरिंग की भी खबर आ रही है। हालात को देखते हुए वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को व्हाइट हाउस के बंकर में जाना पड़ा। अमेरिका के 17 शहरों से लगभग 1400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Footage shows a tanker driving into a crowd protesting against #GeorgeFloyd's death in Minnesota.
No demonstrators appear to have been hit, according to @MnDPS_DPS #protests2020 pic.twitter.com/uDWZf2Q9M6
— Bloomberg Quicktake (@Quicktake) June 1, 2020
कुछ लोगों ने जला दिया अमेरिका का झंडा
ये पूरा बवाल एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन की उस हरकत की वजह से हो रहा है, जिसमें उसने 25 मई को 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड को उसकी गर्दन पर घुटना रखकर पकड़ा। इस दौरान फ्लॉयड गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस अफसर की निर्ममता ने जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की जान ले ली। इस घटना के बाद पुलिस अफसर पर तो एक्शन हो गया है, लेकिन जनता सड़कों पर उतर आई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के खिलाफ भेदभाव के आरोप लगाते हुए जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दफ्तर व्हाइट हाउस के बाहर भी तीन दिन से गुस्साए लोग जुटे हैं। रविवार को यहां हालात बेकाबू हो गए और पुलिस के साथ भीड़ का तनाव बढ़ गया। पुलिस ने यहां मौजूद करीब 1000 प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोल भी छोड़े। इसके बाद भीड़ भी एक्शन में आ गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और फायरिंग तक शुरू कर दी। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने अमेरिका का झंडा तक जला दिया तो कुछ लोगों ने पेड़ की शाखाओं को तोड़ अपने गुस्से का इजहार किया। आसपास मौजूद वॉशरूम और मेंटिनेंस ऑफिस में आग भी लगा दी गई।
Protestors set fires outside of White House as regime strongman Donald Trump hides inside. #ICantBreathe #GeorgeFloyd #BlackLivesMatter pic.twitter.com/Y0aSsaw38j
— Anonymous (@YourAnonCentral) June 1, 2020
विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी भी घायल
वाशिंगटन डीसी के चीफ ऑफ पुलिस पीटर न्यूजहैम ने जानकारी दी है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने शनिवार रात 17 लोगों को गिरफ्तार किया और विरोध-प्रदर्शन के दौरान 11 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। वाशिंगटन डीसी की मेयर मूरियल बोसर ने कहा कि पुलिस हिरासत में एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद व्हाइट हाउस के बाहर रविवार रात को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर वह शहरव्यापी कर्फ्यू लगा रही है।