-
Advertisement
Mandi की कृतिका के सिर सजा मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2020 का ताज
Last Updated on December 15, 2020 by Sintu Kumar
हमीरपुर। मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2020 (Most Vivacious Miss Himachal-2020) का ताज मंडी जिला के सुंदरनगर कस्बे की 19 वर्षीय कृतिका ठाकुर के सिर सजा है। प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर (Hamirpur) में बसंत रिजोर्ट में किया गया। जिसमें कृतिका ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के लिए कोविड-19 के चलते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) किया गया था। प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मिस हिमाचल का ताज कृतिका के नाम सजा, जबकि प्रथम रनरअप रून्जन रामता और सैकेन्ड रनरअप रेणुका चौहान रहीं।
मीडिया को संबोधित करते हुए मिस हिमाचल विजेता कृतिका ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी लड़कों और लड़कियों के लिए एक मुहिम “लैटस टॉक अवाउट ईट” (Let’s talk about it) चलाई है। इसमें जैंडर के बारे में बात की गई है और वे मानती हैं कि लड़का और लड़की एक समान हैं। इसी थीम को लेकर उन्होंने प्रतियोगिता में डांस परर्फोम किया और प्रथम स्थान हासिल किया। मिस हिमाचल विजेता (Miss Himachal winner) कृतिका ने बताया कि कोविड में प्रतियोगिता में हिस्सा लेना बहुत मुशिकल था, लेकिन पूरे एहतियात बरतते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचली लड़कियों में भी मॉडलिंग और फैशन (Modeling and fashion) के लिए बहुत क्रेज है बस उनके हुनर को तराशने की जरूरत है।