-
Advertisement
Himachal में जारी रहेगा Curfew, कोरोना पॉजिटिव लोगों के अब 14 दिन बाद सैंपल होंगे टेस्ट
शिमला। हिमाचल में वर्तमान स्थिति कायम रहेगी। यानि की तीन मई तक कर्फ्यू (Curfew) जारी रहेगा। सभी सचिव व विभागाध्यक्ष ऑफिस आएंगे। जोन व्यवस्था फिलहाल लागू नहीं होगी। इसे बाद में लागू किया जाएगा। विभाग इस पर काम कर रह है। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने मीडिया से बातचीत में दी। बता दें कि सरकार ने कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए एग्जिट प्लान बनाने की तैयारी है। प्रदेश में पाए जाने वाले मामलों के अनुसार राज्य को छः जोन में विभाजित किया जाएगा, रेड जोन, 4 ओरेंज जोन और ग्रीन जोन। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान कहा कि अब कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) को 14 दिन अस्पताल में रहना होगा। उसका प्रारंभिक टेस्ट 14 दिन बाद ही लिया जाएगा। अगर इस टेस्ट में मरीज नेगेटिव आता है तो 24 घंटे के बाद दोबारा सैंपल लिया जाएगा। बता दें कि पहले सात दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज के सैंपल टेस्ट किए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर क्या बोले DGP- जानिए
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि आईजीएमसी में अब जरूरत पड़ने पर ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भेजा जाएगा। आईजीएमसी (IGMC) में जरूरी ओपीडी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब तक आठ हजार के करीब पीपीई किट हैं। पीपीई किट की (PPE Kit) कोई समस्या नहीं है। हिमाचल में अभी तीन जगह डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा, आईजीएमसी शिमला व कसौली में सैंपल जांच की जा रही है। दो जगह और सैंपल जांच की अनुमति मांगी है। आईएचबीटी पालमपुर में सैंपल जांच को मंजूरी मिल चुकी है। कुछ नाममात्र औपचारिकताएं बचीं हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भी सैंपल जांच की अनुमति का इंतजार है। धीमान ने बताया कि आज 109 सैंपल जांच के लिए आए हैं।
पहले की तरह सभी ऑफिस और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कर्मचारियों को घर पर रहेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे। साथ ही उन्हें ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। किसी भी वक्त उन्हें कंट्रोलर ऑफिसर द्वारा बुलाया जा सकता है।

