-
Advertisement
डी गुकेश ने फिर मैग्नस कार्लसन हराकर सिखाया सबक, दर्ज की शानदार जीत
D Gukesh: भारत के डी गुकेश और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच चेस की प्रतिद्वंद्विता अब नए मुकाम पर पहुंच रही है। क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रहे सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2025 में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने एक बार फिर विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की। यह उनकी टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत थी। इस जीत के साथ गुकेश ने कुल 10 अंकों के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एकल बढ़त बना ली, जबकि कार्लसन 6 अंकों के साथ काफी पीछे रह गए। कार्लसन की ये हार उनके बड़बोलेपन का नतीजा है। उन्होंने मैच से पहले गुकेश का मजाक उड़ाया था। इसका गुकेश ने करारा जवाब अपने खेल से दिया।
🇮🇳 Gukesh D defeats 🇳🇴 Magnus Carlsen with the black pieces in a rapid game at the Grand Chess Tour. Share your thoughts in the comments! pic.twitter.com/bjO7melAQ0
— International Chess Federation (@FIDE_chess) July 3, 2025
पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के राउंड 6 में भी गुकेश ने कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया था, जिसके बाद उन्होंने चेस बोर्ड पर ही अपना हाथ पटक दिया था। गुकेश ने अपनी शानदार फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखा है। इस मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश के ऊपर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की थी और कहा था कि वे ऐसे खेलेंगे कि जैसे उनका सामना किसी कमजोर खिलाड़ी से हो रहा है,लेकिन गुकेश ने एक बार फिर कार्लसन को शिकस्त दी है। नॉर्वे के खिलाड़ी ने कहा था कि मुझे लगता है कि गुकेश ने पिछली बार यहां काफी अच्छा खेला था, लेकिन ये साबित होना बाकी है कि वह इस फार्मेट में बेस्ट खिलाड़ियों में से एक है।
पंकज शर्मा
