-
Advertisement
आशा कुमारी- मां नहीं रही…दबे पांव वो इस दुनिया को अलविदा कह गई
Last Updated on February 11, 2020 by Deepak
चंबा। डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक तथा पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमार की माता राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव का निधन हो गया। वो दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थीं, जहां आज शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राजमाता की तबीयत बिगड़ने के चलते आशा कुमारी भी उनका कुशलक्षेम जानने पहुंच गई थीं। कल सुबह अम्बिकापुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वहीं उनके निधन के बाद आशा कुमारी ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट डालते हुए कहा कि मां नहीं रही। वो शख़्सियत जिनके मैं सबसे करीब रही हूं, जिनके वात्सल्य ने मजबूत बनाया और प्यार ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज बिन बोले, दबे पांव वो इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। मेरा मन बनकर मुझमें हमेशा रहना मां।