-
Advertisement
बैंकों में जुट रही भीड़ से कर्मचारी में बढ़ रहा Coronavirus का खतरा, सरकार ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच बैंकों में पैसे निकलवाने और अन्य कामों को लेकर बैंकों (Banks) के बाहर भीड़ इक्क्ठा हो रही है जिससे बैंककर्मियों में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा बढ़ रहा है। बैंक के बाहर लगी लाइनों को ठीक करने के लिए पुलिस प्रशासन भी काम कर रहा है फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना आसान नहीं लग रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि, बैंक के बाहर लोगों को ज्यादा समय तक खड़ा ना रहना पड़े और उनका काम कम समय में ही खत्म हो जाए।
यह भी पढ़ें: PM Modi का संबोधन, Lockdown में ध्यान रखें ये सात बातें
सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) के अनुसार प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत हर लाभार्थी महिलाओं के खाते में 500-500 रुपए तथा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 2000 रुपए की किस्त भी लाभार्थी किसानों के खाते में डाल दी गई है। अब लोग ये पैसे निकलवाने के लिए बैंकों में आ रहे हैं। बैंकर्स से ऐसी वयवस्था बनाने को कहा गया है जिससे ग्राहकों एसएमएस से उनके टोकन की जानकारी बैंक में आने से पहले दी जाए ताकि वे बैंकों में कम से कम समय रहें और सोशल डिस्टेसिंग भी बनी रहे तथा अपना काम भी कर जाएं। बैंकों को तीन चरण की योजना बनाने के लिए कहा गया है, लोगों को एसएमएस के जरिए बैंकों में आने की अपॉइंटमेंट मिले । जिससे जिन लोगों को अपांइटमेंट मिलेगी, वे ही बैंक में आएं।
