-
Advertisement

Breaking: हिमाचल की स्मार्ट सिटी में महिला-पुरुष की डेड बॉडी होटल से बरामद-दोनों थे विवाहित
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की स्मार्ट सिटी धर्मशाला (Smart City Dharamshala) के एक निजी होटल से महिला-पुरुष की डेड बॉडी बरामद हुई है। दोनों विवाहित बताए गए हैं, मामला अनैतिक संबंधों (Immoral Relationship) से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों जिला ऊना के अंब के पंजोआ (Panjoa of Amb in district Una) के रहने वाले थे। दोनों का घर आमने-सामने था। 38 वर्षीय पुरुष राजीव नादौन के नजदीक केंद्रीय विद्यालय में टीचर बताया जा रहा हैं। जबकि महिला काजल की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है।महिला काजल की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। उसका अंबोटा में मायका और पंजोआ में ससुराल है। काजल की शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले रिश्तेदारों ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद घर में काफी विवाद हुआ और दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में दो सगे भाइयों की गई जान ,अलसुबह खाई में गिरी बोलेरो पिकअप
एसपी कांगड़ा कुशाल चंद शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के कैंट रोड पर स्थित स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। धर्मशाला के कैंट रोड पर स्थित एक होटल में महिला-पुरुष ने मंगलवार शाम को कमरा किराए पर लिया। वह दोनों (एचपी-78-5701) क्रेटा गाड़ी में आए थे। उस दिन दोनों ने रात को डिनर किया अगले दिन सुबह यानी बुधवार को नाश्ता किया। इसके बाद बताया जा रहा है कि पुरुष सुबह 11 से 12 बजे के बीच नीचे आया व गाड़ी से कुछ सामान निकाला। उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आए। जब शाम को वेटर ने डिनर के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुलने पर सूचना प्रबंधक के मार्फत होटल मालिक को दी गई। उसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामले की जांच करने के उपरांत होटल रजिस्टर में दर्ज दोनों के परिजनों को सूचित किया। गुरुवार सुवह दोनों के परिजनों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव कमरे में पड़े मिले।
पांच पेज का एक सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से पांच पेज का एक सुसाइड नोट, शराब की खाली बोतल, सल्फास के खाली पैकेट मिले जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मौत का खुद को ही जिम्मेवार बताया है। जबकि महिला और पुरुष ने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। राजीव कुमार की माता डॉ. कांता देवी ने पुलिस को बयान दिया कि काजल के पति भूषण ने इनके अनैतिक संबंधों को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके चलते इन दोनों ने आत्महत्या की है। डॉ. कांता देवी के बयान के आधार पर धर्मशाला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 और 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला भेजा गया है।