-
Advertisement
हिमाचल: बोलेरो हादसे में लापता लोगों के शव सतलुज से मिले, सुबह चलाया था सर्च अभियान
शिमला। सुन्नी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सतलुज नदी (Sutlej River)में समाई बोलेरो गाड़ी में सवार दो लापता (Missing)लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। एनडीआरएफ की टीम ( NDRF team) ने आज सुबह सर्च अभियान के दौरान दोनों शव बरामद किए। इनकी पहचान रामलाल और अंबा लाल के रूप में हुई है और दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। रामलाल पेशे से ठेकेदार था, जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता था।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: सतलुज में समाई बोलेरो, दो लापता; जेसीबी पलटने से एक की मौत
एनडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।सोमवार सुबह 9 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। टीम को दोनों शव बरामद हुए। हादसा बीते रोज दोपहर दो बजे के करीब चाबा नामक स्थान पर हुआथा।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है औऱ इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल सम्भाल रहा है। राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलेरो कैम्पर (एचआर 48-2608) में जा रहा था। गाड़ी में अम्बा लाल भी सवार था और गाड़ी को रामलाल चला रहा था। चाबा के पास एक मोड़ पर गाड़ी ने नियंत्रण खोया और बोलेरो कैम्पर सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

