-
Advertisement
Chamba: नौ दिन पहले मंदिर गए 23 वर्षीय युवक का नाले में मिला शव
चंबा। जिला के सदर पुलिस थाना के तहत 15 मई से लापता (Missing) 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार नटुईं निवासी उक्त युवक सन्नी पुत्र जर्म सिंह शिरड़ीधार मंदिर के दर्शन को गया था। जब उक्त युवक मंदिर (Temple) से नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। उक्त युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। इसके बाद कहीं युवक का सुराग ना मिलने पर परिजनों ने 19 मई को सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: नोएडा से लौटा व्यक्ति निकला पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 130
पुलिस इस युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच आज सुबह करीब 11.30 बजे काफी दूर हटकुन नाला में उक्त युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सिर समेत ऊपरी हिस्सा जंगली जानवरों ने क्षत विक्षत कर दिया था, जबकि मात्र टांगे ही बची थीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त युवक की मौत गिरने से हुई होगी। वहीं, परिजनों के किसी पर कोई शक न जताने के चलते थाना सदर में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जांच कर रहे एसआई रघुवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

