-
Advertisement
हिमाचल में यहां खेत में मिला बुजुर्ग महिला का शव, नहीं हो पाई पहचान
Last Updated on September 15, 2021 by Deepak
जसूर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में खेत में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) का शव मिला है। यह शव पुलिस चौकी कंडवाल के तहत आती कंडवाल पंचायत में बुधवार को मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग खेतों में घास काटने जा रहे थे तो उन्होंने खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:पुल पर लगी जाली पर चढ़कर नदी में कूदने लगा युवक, जाने पूरी कहानी
लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान (Panchayat Pradhan) को दी। जिसके बाद पुलिस को इस बारे सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी देते हुए कंडवाल पंचायत के उपप्रधान सुच्चा सिंह ने बताया कि सुबह घास काटने जा रहे लोगों ने वृद्ध महिला का शव खेत में देखा। जिस पर उन्होंने मौके पर महिला को मृत पाया। इस बारे पुलिस को सूचित किया। वृद्ध महिला उनकी पंचायत की निवासी नहीं है। वहीं, थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि मृत महिला 70 से 75 वर्ष के आसपास की है। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group