-
Advertisement
Una: गगरेट में मक्की के खेत में मिला एक सप्ताह से लापता व्यक्ति का शव
गगरेट। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना (Una) के थाना गगरेट में एक व्यक्ति का शव गली सड़ी हालत में मक्की के खेत से बरामद हुआ है। यह व्यक्ति करीब एक सप्ताह पहले अपने घर से लापता (Missing) हो गया था। व्यक्ति की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर एक निवासी 40 वर्षीय जोगिंदर पुत्र ओम प्रकाश के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुगलैहड़ गांव स्थित एक टैंट हाउस के पीछे मक्की के खेत में लोगों ने एक शव (Dead Body) को पड़े हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टयता में ऐसा लग रहा है जैसे शव कुछ दिनों से यहां पड़ा हुआ थाए क्योंकि शव सड़ने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब ग्रामीणों को इस बारे पूछताछ की तो पता चला कि यह शव गांव के ही जोगिंदर का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: #Football खेलते वक्त 2 युवा क्रिकेटरों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel..

