-
Advertisement

पठानिया बोले: कांग्रेस डूबता जहाज, कौन होगा सवार; सुक्खू दिमाग का इलाज कराएं
शिमला। हिमाचल के विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन राकेश पठानिया और कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इस दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया और उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर सुक्खू की ओर कांग्रेस में शामिल होने वाले ब्यान पर भड़के उठे। उन्होंने सुक्खू को दिमाग का इलाज करवाने की सलाह दे डाली। इस मौके पर राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) ने कहा कि बीजेपी को छोड़ने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें:कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में हिमाचल सरकार का वित्त विभाग
कांग्रेस (Congress) तो वैसे ही डूबता हुआ जहाज है। इस पर कौन सवार होना चाहेगा। उल्टा कांग्रेस के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। सुक्खू इस तरह का बयान अपने राजनीतिक हित साधने के लिए ही दे रहे हैं। मगर इससे कोई भी फायदा नहीं मिलने वाला है। सदन ने इसका जवाब दे दिया है। वहीं लीगल नोटिस देने का भी विचार किया जा रहा है। वहीं सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सदन में किसी का भी नाम नहीं लिया है। बावजूद इसके उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। केवल दो ही मंत्री नहीं बल्कि कई अन्य मंत्री भी कांग्रेस के निशाने पर हैं। उन मंत्रियों को टिकट कटने का डर सता रहा। वही कांग्रेस के संपर्क में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group