-
Advertisement
Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News
Last Updated on February 29, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता (Parents) बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये Good News दी है। एक्ट्रेस सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगीं। दीपिका ने दो महीने के बाद फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कंफर्म किया है।
दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी समय से चर्चा में थी। आज एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में सबसे आगे एक्ट्रेस कृति सेनन रहीं। कृति ने लिखा, ’OMG, आप दोनों को बधाई।’
-मनोरंजन डेस्क