- Advertisement -
आप सोच रहे होंगे अग्निपथ योजना क्या है? दर असल आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय ने नई प्रक्रिया अपनाई है। इसे ‘अग्निपथ’ नाम दिया गया है। नए सैनिकों को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।
अग्निवीरों की पहली रैली 90 दिन के भीतर शुरू हो जाएगी। पहला बैच 2023 में आएगा। योग्यता कू बात करे तो सिपाहियों, एयरमैन और सेलर्स के लिए आयु साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। बाकी योग्यता शर्तें वही रहेंगी जो अभी हैं। भर्ती के तरीके में कोई बदलाव नहीं है मेरिट आधार पर ही भर्ती होगी। नई प्रक्रिया में, अग्निवीरों को बेहद टेक्निकल माहौल में ट्रेन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग 10 सप्ताह से लेकर अधिकतम छह महीने चलेगी। अग्निवीरों की नौकरी ट्रेनिंग पीरियड मिलाकर कुल चार साल की होगी।
- Advertisement -