-
Advertisement
Himachal में अभी थमा नहीं बारिश का दौर,आज भी कई Distt में Alert -332 सड़कें बाधित
Rain In Himachal : हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रातभर बारिश रही। शिमला के सर्कुलर रोड पर आज सुबह देवदार के 2 पेड़ गिर गए। इससे टॉलेंड में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। अब पेड़ को काटकर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है।
पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि 15 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और कुछ जगह हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश हुई जिससे भूस्खलन हुआ और पेड़ उखड़ गए। बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 332 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हो गई हैं। मानसून के सीजन में अब तक प्रदेशभर में कुल 229 लोगों की मौत हो चुकी है।
रामपुर के दुर्गम दारन में भूस्खलन से जमीन धंस रही
हालत ये है कि मंगलवार शाम तक प्रदेश में दो एनएच सहित 332 सड़कें, 198 बिजली ट्रांसफार्मर और 141 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। धर्मशाला के आसपास धुंध छाई रही। इसके चलते मंगलवार को गगल हवाई अड्डा पर सभी उड़ानें रद्द रहीं। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कोटी रेलवे स्टेशन के पास मलबा आने से हिमालयन क्वीन ट्रेन 45 मिनट लेट हुई। भारी बारिश से रामपुर उपमंडल के दुर्गम गांव दारन में भूस्खलन से जमीन धंसने लगी है। इससे करीब 300 लोगों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। गांव को जोड़ने वाली सड़क भी धंस चुकी है व यातायात ठप है। चार पंचायतों को जोड़ने वाली तकलेच-देवठी सड़क सेरी पुल के पास बहाल नहीं हो पाई है।
-पंकज शर्मा

