-
Advertisement
CM Sukhu बोले, Mandi लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका संभावित, Pratibha Singh की बात में होगी सत्यता
CM Sukhu : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि यह स्टडी का विषय है, अगर प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात की है, तो इसमें ज़रूर सत्यता होगी। ये बात उन्होंने युवा दिवस के मौके पर साइकिल रैली और मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
CM Sukhu बोले, Mandi लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका संभावित, Pratibha Singh की बात में होगी सत्यता @JPNadda @Naresh_HPCC @AmitShah @narendramodi @KanganaTeam @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @virbhadrasingh @priyankagandhi https://t.co/Uf9VEtF6hS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 12, 2025
फिलहाल दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं
सीएम सुक्खू ने दिल्ली दौरे से इनकार किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जल्द ही संगठन का विस्तार होगा। सीएम ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डिटेन करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को नहीं दबाया जाना चाहिए।
-संजू

