-
Advertisement
#HPBose: D.El.Ed. CET स्पोर्ट्स कैटेगरी की काउंसलिंग स्थगित- जाने कारण
धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड #HPBose ने सत्र 2020-2022 डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2020 (D.El.Ed. CET 2020) की जनरल स्पोर्ट्स (General Sports), एस स्पोर्ट्स, एसटी स्पोर्ट्स व ओबीसी (OBC) स्पोर्ट्स कैटेगरी की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। काउंसलिंग 7, 8 व 9 सितंबर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से पांच बजे तक आयोजित की जानी थी। इसमें कुल 162 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। काउंसलिंग (Counseling) प्रक्रिया सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों की पालना के साथ आयोजित होनी थी।
यह भी पढ़ें: D.El.Ed की परीक्षाएं टलीं, #Corona संकट के चलते सरकार ने लिया फैसला
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि काउंसलिंग को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाता है, जिसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

