-
Advertisement
Delhi Election: BJP ने जारी किया घोषणापत्र, जानें पब्लिक से क्या वादे किए
Last Updated on January 31, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) का बिगुल बज चुका है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद रहे। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में गरीबों को 2 रुपए प्रति किलो आटा, कॉलेज जाने वाली छात्रों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, 9वीं जाने वाले छात्रों को साइकिल देने की बात कही गई है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के जनता और उनके वोट्स को अपने पाले में शिफ्ट करने के बीजेपी ने कौन-कौन से वादे किए हैं।
BJP releases 'Sankalp Patra' for Delhi Assembly Election 2020 in New Delhi. #DeshBadlaDilliBadlo https://t.co/LsXlFCMZGR
— BJP (@BJP4India) January 31, 2020
बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए बड़े वादे निम्नलिखित हैं-
- दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार
- नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड।
- व्यापारियों में एक साल में लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा।
- सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव।
- किराएदारों के हितों की रक्षा करना।
- जिनको गेंहू मिलता है उन्हें 2 रुपए किलो पिसा हुआ आटा।
- दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराएंगे।
- हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना।
- दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना।
- दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना।
- दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना।
- समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना का ऐलान। 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च।
- गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपए।
- कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे।
- 9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल।
- गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए।
- दो साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को समाप्त करेंगे।
- 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
- युवा-महिला-पिछड़ा के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड।
- रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना।
- दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 लाख छात्राओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग।
- दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का ऐलान।
- यमुना रिवरफ्रंट, यमुना आरती शुरू होगी।
- रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने का ऐलान।
- किसानों पर लगी धारा 33 और 81A समाप्त करेंगे।
- हर वार्ड में छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरी।
- सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान।
- दिव्यांग, विधवा ,बुजुर्ग और 1984 के दंगा पीड़ितो के पेंशन में वृद्धि।
- ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का विकास।
- पुनर्वास कॉलोनियों को मालिकाना हक़।
बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।