-
Advertisement
Delhi / PMModi / Parlimentwintersession / PriyankaGandhi / Tea
संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता एक साथ बैठे नजर आए। पहली बार की सांसद प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल की सीट दी गई और वे साथ चाय पीती दिखीं। रक्षा मंत्री के ठीक बगल में पीएम नरेंद्र मोदी भी बैठे हैं। सपा से धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और डी राजा भी इस बैठक में मौजूद थे। खास बात ये है कि राहुल गांधी मॉनसून सत्र के समापन में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई ऐसी ही बैठक में नहीं गए थे, लेकिन बहन प्रियंका इस बार की बैठक में शामिल हुईं।
