- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 101 दिन से चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ धरना प्रदर्शन को हटा दिया गया है। मंगलवार को शाहीन बाग में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़े गए। इसके साथ ही नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क को भी खाली करवा लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस और धारा-144 की दलील देते हुए एक घंटे में यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का एक्शन और शाहीनबाग़ खाली ? pic.twitter.com/1p5zOHYsdY
— Ranjan Gogoi (@RanjanGogoeCJI_) March 24, 2020
अभी भी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनस्थल को खाली कराना चाहते थे। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हम खुद पीछे हट गए थे, लेकिन पुलिस ने धरना स्थल में बने भारत माता के नक्शे और इंडिया गेट को क्यों हटाया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है। हालांकि, माहौल अभी तनावपूर्ण नहीं है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण कई शहर लॉकडाउन में है। दिल्ली भी लॉकडाउन किया गया है। हमने शाहीन बाग के लोगों से अपील की है कि वह प्रदर्शन से हट जाएं। पुलिस ने धरनास्थल को खाली कराकर सड़क को साफ कर दिया है।
- Advertisement -