- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली (Republic Day Tractor Rally) को सशर्त इजाजत (Permission) दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर रैली पर गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) से ट्विटर हैंडल चलाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (Special Commissioner) के मुताबिक ऐसे ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पुलिस जवानों को अलर्ट पर रहने के लिए भी कहा है।
ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि आज किसानों के साथ अच्छी बातचीत रही। उन्होंने बताया कि दिल्ली में तीन जगहों पर ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी गई है। इन तीनों जगहों से बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रैली में गड़बड़ी को लेकर भी इनपुट मिले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल पर भी हमारी नजर है।
दिल्ली पुलिस से मीटिंग के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड को लेकर आधिकारिक तौर पर इजाजत मिल गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ ट्रैक्टर लेकर अंदर आए ट्रॉलियां लेकर अंदर नहीं आएं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी सभी जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 60 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Advertisement -