-
Advertisement
पहली जून से चलेगी दिल्ली-ऊना जनशताब्दी ट्रेन, Online Booking शुरू
ऊना। रेल मंत्रालय ने देश में श्रमिक ट्रेनों के अलावा 100 नई ट्रेनें नियमित रूप से चलाने का फैसला किया है। नई चलने वाली ट्रेनें पहली जून से शुरू होंगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के लिए भी एक ट्रेन दिल्ली से ऊना जनशताब्दी (Delhi-Una Jan Shatabdi train) को शामिल किया गया है। इस ट्रेन की बुकिंग ऑनलाइन (Online booking) शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरि ओम भनोट ने की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर Corona का साया, अब Hamirpur में पांच Positive
ट्रायल सफल रहा तो चल सकती हैं अन्य ट्रेनें
भनोट ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर यह एकमात्र ट्रायल है और यह ट्रायल सफल रहा तो अन्य ट्रेन चलाने पर भी केंद्र सरकार निर्णय ले सकती है। वहीं, भनोट ने लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों की प्रदेश में वापसी के लिए सीएम जयराम ठाकुर का भी आभार जताया है। गौर हो कि इन दिनों बाहरी में फंसे हिमाचलियों को लेकर राज्यों से ट्रेनें ऊना रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं।

