- Advertisement -
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में हुए कांड के बाद से इस मसले को लेकर राजनीति और राजनीतिक नेताओं के नीचे गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मामले में गुरुवार को तनाव तब बढ़ गया जब दिल्ली से हाथरस की ओर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुलिस की साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान जमीप पर नीचे गिर गए। इस घटना को हुए आबी 24 घंटे का भी वक्त नहीं बीता है कि इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। दरअसल, हाथरस मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे टीएमसी नेताओं को प्रशासन ने हाथरस ज़िले की सीमा पर रोक दिया। वहीं, सामने आए वीडियो (Video) में पार्टी नेता डेरेक ओब्रायन (Derek O’Brien) पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की में ज़मीन पर गिरते दिख रहे हैं।
पार्टी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, ‘उन (डेरेक) पर हमला किया गया था।’ इस दौरान डेरेक ने पुलिस को अपनी बात समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उनके साथ महिला कार्यकर्ता भी थीं, जिन्हें भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया। वहीं दूसरी तरफ ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन व यूपी पुलिस के बीच हाथरस सीमा पर हुई धक्कामुक्की पर कहा है, ‘ये क्या आतंक मचा रखा है योगी जी?’ उन्होंने कहा, ‘हाथरस की गुड़िया के लिए न्याय मांगने गए डेरेक ओब्रायन व उनके साथी सांसदों के साथ ये व्यवहार है तो आम जनता का क्या हाल करते होंगे?’
#Trinamool #Congress #MP Derek O'brien pushed to the ground by #UP cops while on way to alleged rape victim’s village in #hathras. #HathrasHorror pic.twitter.com/M4oQ7ebAFk
— Anuja Jaiswal (@Anuja_Jaiswal11) October 2, 2020
इसके अलावा टीएमसी नेताओं को प्रशासन द्वारा रोके जाने पर पार्टी नेता ममता ठाकुर ने कहा है, ‘महिला पुलिस ने हमें ब्लाउज़ पकड़कर खींचा, जेंट्स पुलिस ने सांसद प्रतिमा मंडल के अंग को छुआ, यह शर्म की बात है।’ पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने को लेकर तृणमूल के कई सांसद दिल्ली से अलग-अलग समूह में निकले थे। इसमें डेरेक ओ ब्रायन के अलावा काकोली घोष, प्रतिमा मंडल और पूर्व सांसद ममता ठाकुर शामिल थीं। हालांकि पुलिस ने गांव के चारों ओर नाकेबंदी कर रखी है। मीडिया को भी वहां प्रवेश की इजाजत नहीं है।
- Advertisement -