-
Advertisement
देवभूमि क्षत्रिय संगठनअध्यक्ष सिंह रुमित ठाकुर रिहा, अदालत से मिली जमानत
Last Updated on February 7, 2022 by sintu kumar
नाहन। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को रिहा कर दिया है। अदालत से रुमित को जमानत मिली जिसके बाद उन्हें रिहाकर दिया गया। देर रात रुमित सिंह ठाकुर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था व गिरफ्तार नहीं किया गया था। लेकिन आज सुबह उनकी गिरफ्तारी हो गई। गिरफ्तारी की सूचना के बाद से ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जिला मुख्यालय नाहन में एकत्रित होना शुरू हो गए और सुबह करीब 10 बजे से ही पुलिस थाना नाहन का घेराव कर डाला। इस दौरान कार्यकर्ता नाहन पुलिस थाना के बाहर सड़क पर लगातार सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से हालत को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं, देवभूमि क्षत्रिय संगठन के महासचिव योगेश ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रूमित सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब तक रुमित सिंह ठाकुर को रिहा नहीं किया जाता है तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें- चलती कार में आग, दो थे सवार-रौंगटे खड़े कर देगा घटना का लाइव Video
ये है मामला
रुमित सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मामले में पंचायत प्रधान को सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक शब्द कहे गए थे। जिसको लेकर दलित मोर्चा ने शिकायत दर्ज की थी। उसी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। एडिशनल एसपी बबीता राणा ने कहा कि माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे शांति व संयम बनाए रखें जो भी कार्रवाई की जा रही है कानून के दायरे में ही की जा रही है।