-
Advertisement
Dharna | EVM Tampering | Ghumarwin |
Last Updated on November 16, 2022 by Neha Raina
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में घुमारवीं से कांग्रेस कैंडिडेट राजेश धर्माणी का आरोप है कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है। इसी के चलते वह आज धरने पर बैठ गए हैं। धर्माणी ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन की चुनाव अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बार आज उन्होंने धरना दिया। शिकायत में कहा गया था कि उन्हें अतिसंवेदनशील सूचना मिली है कि स्ट्रांग रूम में कुछ लोगों ने जाकर चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन कर फोटोग्राफी की है और वीडियो बनाए हैं। इस संबंध में कॉलेज के चौकीदार व क्लर्क के अलावा अन्य एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाए थे। उनमें एक व्यक्ति बीजेपी का पदाधिकारी भी है।