-
Advertisement
75 साल बाद भी नहीं बनी धौलाधार गांव की सड़क, चारपाई पर पहुंचा मरीज
सुभाष चंदेल/स्वारघाट। बिलासपुर जिले (Bilaspur) के ग्राम पंचायत टाली का गांव धौलाधार। रविवार को गांव का एक व्यक्ति बीमार (Patient) हो गया। गांववाले उसे चारपाई (Loaded On A Cot) पर लादकर पक्की सड़क तक ले आए और वहां से उसे अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया। 40 साल पहले वार्ड-4 की कच्ची सड़क बनी थी। आजादी के 75 साल बाद भी आज तक पक्की नहीं बन पाई।
ग्रामीणों की परेशानी यह है कि कच्ची सड़क पर एंबुलेंस नहीं पहुंचती। लिहाजा रविवार को एक बीमार मरीज को चारपाई पर लिटाने के बाद कंधे पर उठाकर पहले पक्की सड़क पर लाया गया और फिर वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामवासियों ने बताया कि कच्ची सड़क को भी बने हुए 40 वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। टिकर से लेकर धौलाधार तक सड़क की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। इसमें से 2 किलोमीटर सडक पक्की (Paved) हो चुकी है। केवल हरिजन बस्ती धौलाधार तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क कच्ची बची हुई है।
75 साल से पक्की सड़क का इंतजार
गांव के लोगों ने गुस्सा (Angry Villagers) जताते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी धौलाधार वार्ड नंबर-4 के लोगों को पक्की सड़क नसीब नहीं हुई। गांव वालों की ओर से समय-समय पर पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासन (Administration) को इस समस्या के बारे में लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। मगर किसी ने सड़क को पक्का करने की पहल नहीं की। अब गांव वालों ने बाकी बची सड़क को जल्द से जल्द पक्का करने की मांग की है।
