-
Advertisement
हिमाचल: टीजीटी को मिला पदोन्नति का तोहफा, 277 बने हेडमास्टर; अधिसूचना जारी
शिमला। हिमाचल में काफी समय से पदोन्नति की राह देख रहे टीजीटी (TGT) के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। शिक्षा विभाग (Education Department) ने आज यानी शुक्रवार को 277 टीजीटी को पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया है। इन्हें पदोन्नत कर हेडमास्टर बनाया गया है। इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पदोन्नत किए गए इन हेडमास्टरों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां भी दे दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां जाने कितने हुए सफल
अधिसूचना (Notification) में साफ तौर पर कहा गया है कि पदोन्नत हुए हेडमास्टर 20 दिसंबर तक नए स्कूलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लें। बता दें कि नवनियुक्त हेडमास्टर पदोन्नति लेने से मना नहीं कर सकेंगे। विशेष परिस्थिति पर ही पदोन्नति को यह शिक्षक नहीं ले सकेंगे। ऐसे शिक्षकों को आगामी एक वर्ष तक पदोन्नति प्रक्रिया से भी बाहर रखा जाएगा।
यहां देखें नोटिफिकेशन और पूरी डिटेल….Promotion_2021-December-03_1634_0531_1
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

