-
Advertisement
गरामोड़ा एंट्री टैक्स बैरियर पर रेट को लेकर विवाद, चालक बोले-मनमाने रेट पर काटी जा रही पर्ची
Entry Tax Dispute: हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित गरामोड़ा एंट्री टैक्स बैरियर पर टैक्स रेट को लेकर विवाद आज भी जारी है। ट्रक चालकों का आरोप है कि टैक्स की पर्ची मनमाने रेट पर काटी जा रही है, जबकि बैरियर प्रशासन का कहना है कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते आज सुबह ट्रक ऑपरेटरों ने बैरियर पर रोष जताया और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराया।
विरोध करने पर पिछला रेट वसूला जा रहा
ट्रक चालकों का कहना है कि पिछले दिन हुई वार्ता में तय हुआ था कि पर्ची पुराने रेट पर ही काटी जाएगी। लेकिन अब पर्ची अधिक रेट पर काटी जा रही है। यदि कोई ड्राइवर विरोध करता है तो उसे पिछला रेट वसूला जा रहा है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रक पर्ची विवाद के चलते आज सुबह ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। गरामोड़ा एंट्री टैक्स से लेकर टोल प्लाजा तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए जाम को जल्द खुलवाया। पुलिस की तत्परता के चलते यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
सुभाष चंदेल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

