-
Advertisement
तलाकशुदा महिला बोली- पूर्व पति कर रहा मानसिक रूप से प्रताड़ित, जान से मारने की धमकी दे रहा
नूरपुर। जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र में एक महिला ने व्यक्ति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि व्यक्ति से महिला की शादी हुई थी, लेकिन इनका तलाक (Divorce) हो चुका है। महिला ने मामले की शिकायत नूरपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला नूरपुर क्षेत्र के पंद्रेहड़ गांव का है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसी के गांव का संजय कुमार पुत्र अमर सिंह उसे काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दे रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: Mandi में तांत्रिक ने लूटी महिला की आबरू; Una में भी महिला से रेप
महिला ने कहा है कि उक्त व्यक्ति के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन उसका तब भी व्यवहार बहुत बुरा था और इसी के चलते उनका तलाक हो चुका है। उसका उपरोक्त व्यक्ति से अब कोई भी सरोकार नही है। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिनका वह जैसे तैसे गुजारा चला रही है और वर्तमान में वह आशा वर्कर के तौर पर सेवाएं दे रही है। महिला के अनुसार वह जब भी घर से बाहर निकलती है तो उपरोक्त व्यक्ति उसका रास्ता रोककर उसके साथ न केवल अभद्र व्यवहार करते हुए मानसिक तौर परेशान करता हैए बल्कि जान से मारने की धमकी देता है । महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए गुहार लगाई है कि उपरोक्त व्यक्ति किसी भी समय उसके साथ कोई वारदात को अंजाम दे सकता है। इसलिए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

