-
Advertisement

खत्म हुआ DK का आईपीएल सफर! भावुक होकर मैदान से विदाई, कोहली ने लगाया गले
Dinesh Karthik IPL Retirement: रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने IPL से संन्यास (Retirement) लेने का फैसला कर लिया है। हांलाकि अभी तक उन्होंने खुद ऐलान नही किया है लेकिन लाइव टीवी प्रसारण के दौरान यह जानकारी सामने आई है। अपने 16 साल के IPL करियर में डीके ने 6 IPL टीमों की तरफ से खेला। बुधवार रात को डीके ने एलिमिनेटर मैच खेला और उसके बाद जैसे वह टीम के खिलाड़ियों और दर्शकों से मिल रहे थे उससे यह साफ हुआ कि ये उनका आखिरी IPL था। इसके अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनको खास अंदाज में गर्मजोशी से गले लगाया। इस दौरान वह काफी इनोशनल भी नजर आए।
Virat Kohli consoling Dinesh Karthik. 🥹💔
– Dinesh Karthik has been brilliant for RCB, he gave his best. pic.twitter.com/pveIGvra6Z
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 22, 2024
कैसा था डीके का करियर
डीके ने साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। डीके ने IPL के 17 सीजन में 257 मैच खेले हैं। मुकाबलों के दौरान उन्होंने 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए। IPL में दिनेश के नाम 22 अर्धशतक हैं हालांकि IPL में उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया। दिनेश कार्तिक ने IPL में 466 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा रन की बात हो तो उन्होंने नाबाद अकेले 97 रन बनाए हैं। डीके ने विकेट कीपिंग में अपना खूब जलवा दिखाया है।
From #RCB to Dinesh Karthik ❤️ #TATAIPL | #RRvRCB | #TheFinalCall | #Eliminator | @RCBTweets | @DineshKarthik pic.twitter.com/p2XI7A1Ta6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
उन्होंने 145 कैच लपक कर और 37 स्टंप किए हैं। इसके अलावा दिनेश कार्तिक को IPL में कप्तानी का भी अनुभव है और इस खिलाड़ी ने साल 2018 से 2020 के बीच 37 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई की थी। बतौर कप्तान दिनेश कार्तिक अपनी टीम को 16 मैचों में जीत दिलाने में सफल हुए थे। दिनेश कार्तिक IPL के 17 सीजन में छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।