-
Advertisement
इन चीजों के साथ भूलकर न खाएं दही, हो सकता है नुकसान
Last Updated on October 6, 2020 by Deepak
हमारे यहां शुभ काम की शुरूआत दही -चीनी के साथ करना पुराना रिवाज़ है। दही ( yogurt)कभी पराठों का दोस्त बन जाता है तो कभी लस्सी बन गर्मी के मौसम में ठंडक पहुचाता है। दूध के मुकाबले जल्दी पच जाने वाला दही प्रो़टीन का अच्छा सोर्स है, जिससे रोज़मर्रा के खाने में शामिल कर आप अच्छी सेहत का उपहार पा सकते है। दही अपने अदंर कई गुणों को छुपाए है, दूध मे हल्की सी खटास मिला कर दही को जमाया जाता है। खाने के साथ दही हो तो एक अलग ही मजा खाने में आ जाता है। पर क्या आप जानते है कि दही को खाने के जितने फायदे है, उतने ही नुकसान अगर उसको गलत खाद्य पदार्थ के साथ खाया जाए। आयुर्वेद की माने तो दही कभी भी खासतौर पर इन 5 खाद्य पदार्थ के साथ नहीं खानी चाहिए।
- मछलीः दही और मछली( Fish) साथ खाना नुकसानदायक है। अकसर सुझाव दिया जाता है कि दो तरह के प्रोटीन स्रोत को एक साथ नहीं खाना चाहिए। वहीं दूसरी वजह ये भी है कि दही गाय के दूध से बनती है, और मछली मांसाहारी स्रोत है। जो साथ में खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा करती है।
- प्याज़- दही में प्याज़( Onion) डाल कर या रायता बना कर अगर खाते हो तो आपको ये आदत अपनी बदलनी होगी। वो इसलिए क्योंकि दही अंदर से ठंडी होती है. वहीं प्याज़ शरीर में गर्मी पैदा करता है. जब दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। स्किन एलर्जी, रैशेज जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।
- दूध- दही और दूध ( Milk)को मिलाकर कभी भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना आपको एसीडिटी और गैस जैसी समस्याएं झलनी पड़ सकती है।
- आम- दही में आम ( Mango)के छोटे-छोटे तुकड़े डाल कर खाना मिठाई खाने जैसा लगता है। पर ये उतना ही शरीर के हानिकारक साबित होता है। ये शरीर में ठंड और गर्मी का भाव पैदा कर देता है। जो फिर बाद में शरीर में स्किन से जुड़ी समस्याओं को झेलना करता है।
- उड़द दाल- दही के साथ इस दाल को खाना आर्युर्वेद स्पष्ट तौर पर मना करता है। आर्युर्वेद की माने तो उड़द दाल को दही के साथ खाना आपको लंबे समय के लिए पेट से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है।
- तैलीय खाना- पराठों के साथ दही को खाना लोगों का शौक है। पर क्या आप जानते है कि तेल से भरा खाना और दही शरीर के लिए बेहद नकुसानदायक साबित करती है। आपको आलसी बना देता है। शायद यहीं एक वजह है कि एक ग्लिास लस्सी को गरम छोले भटूरों के साथ खाने के बाद तुरंत नींद आ जाती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group